logo

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 मई को खूंटी, लोहरदगा और सिंहभूम में करेंगे सभा

SAI_08.jpg

रांची 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 मई को झारखंड आएंगे। इस दिन वे खूंटी लोकसभा, लोहरदगा लोकसभा और सिंहभूम लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साय पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मणिपुर मैदान में 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी, प्रत्याशी मती गीता कोड़ा, पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष संजू पांडे, सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव भी मौजूद रहेंगे।

खूंटी में जनसभा 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री खूंटी लोकसभा के गताडीह बगीचा, प्रखंड मैदान करडेग में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रत्याशी अर्जुन मुंडा, जिला अध्यक्ष (खूंटी) चंद्रशेखर गुप्ता, जिला अध्यक्ष सिमडेगा लक्ष्मण बड़ाईक भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओऱ सुरक्षा के कड़े उपाय किये गये हैं। 

गुमला में जनसभा 

साय गुमला के गुमला जिले के चैनपुर के छतरपुर बगीचा मैदान में 2:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, प्रत्याशी समीर उरांव, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, गुमला जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू भी मौजूद रहेंगे। साय के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Vishnudev SaiCMBJPJharkhand News